उत्तराखंड

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को स्वामी विवेकानंद जयंती की दी बधाई

देहरादून : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई दी है। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति,आध्यात्म,योग और वेदांत की महिमा अन्तराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित की। उन्होंने युवावस्था में ही अद्भुत ज्ञान का प्रदर्शन किया। स्वामी विवेकानंद एक महान संत और कर्मयोगी थे। वे कहते थे कि केवल उपासना ही नहीं वरन् कर्म,संघर्ष और सृजन भी सत्य से साक्षात्कार के मार्ग हैं। कर्म करना ही उपासना के समान है। उन्होंने जातिवाद को त्याग कर मानवता और विश्व-बंधुत्व को प्राथमिकता दी। स्वामी विवेकानंद जी के लिए मानव की सेवा और ईश्वर पूजा में कोई अन्तर नहीं था। स्वामी जी का उत्तराखंड की भूमि और हिमालय से भी बहुत लगाव था। उनकी शिक्षाएँ युवाओं के लिए आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *