अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की देहरादून ज़िला कार्यकारिणी हुई घोषित
देहरादून : भारतवर्ष के सबसे बड़े ब्राह्मण संगठन अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की जनपद देहरादून (उत्तराखंड) के जिला पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदेश महामंत्री डॉ. वी. डी. शर्मा द्वारा भेंट किये गए। परिषद के राजधानी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सूर्य प्रकाश भट्ट को जिलाध्यक्ष, रजनेश ध्यानी को जिला संयोजक और आलोक शर्मा को जिला महामंत्री मनोनयन की घोषणा करते हुए उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान किये गए।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. वी.डी. शर्मा ने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे जल्द ही सदस्यता अभियान संचालित कर जिला कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश कार्यकारिणी से संस्तुति ले लें। डॉ. शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय सामाजिक और जातीय एकजुटता का है। एकता में ही शक्ति है, ये शक्ति ही आपके अधिकार दिलाने में सक्षम होगी।
इस अवसर पर केशव पचौरी सागर, दीपक कुमार, रजत शर्मा, रंजीत, रजनेश ध्यानी,सुमनलता शर्मा,सूर्य प्रकाश भट्ट,आलोक शर्मा, विभोर शर्मा,शैलेन्द्र पोखरियाल आदि उपस्तिथ थे।